मध्य प्रदेश

भारत देश पंडित जवाहरलाल नेहरू का सदैव ऋणी रहेगा: शेखावत

India will always be indebted to Pandit Jawaharlal Nehru: Shekhawat

नेहरू की पुण्यतिथि पर भेल कामगार यूनियन सीटू ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया
India will always be indebted to Pandit Jawaharlal Nehru: Shekhawat: भोपाल. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भेल कामगार ट्रेड यूनियन सीटू के पदाधिकारियों ने शनिवार को बरखेड़ा स्थित नेहरू गुलाब उद्यान में स्थापित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने कहा कि बीएचईएल की स्थापना पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था।

चाचा नेहरू की सोच थी कि विद्युत उत्पादन, स्टील, तेल, दूरसंचार आदि क्षेत्रों में देश आत्मनिर्भर बने। इसी सोच के साथ नेहरू ने देशभर में कई पब्लिक सेक्टर कारखानों की स्थापना की। आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर हम सभी भेल कर्मचारी उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

भेल सीटू यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत ने कहा कि पब्लिक सेक्टर कारखानों की स्थापना करते हुए चाचा नेहरू ने कहा था कि देश के पब्लिक सेक्टर कारखाने देश के आधुनिक मंदिर-मस्जिद हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरगामी सोच के कारण ही बीएचईएल जैसे महान कारखानों की नींव रखी गई। इसकी पहली इकाई हमारी बीएचईएल भोपाल है। देश पंडित जवाहरलाल नेहरू का सदैव ऋणी रहेगा। इस मौके पर यूनियन के कोषाध्यक्ष शाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सादिक खान, कुलदीप मौर्य, डमरूधर पिंग, चेतन साहू आदि उपस्थित रहे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment