मध्य प्रदेश मनोरंजन

सूफी नाइट में हमसर हयात ने दी दीवाना तेरा आया बाबा तेरे सिर्डी में की प्रस्तुति

Humsar Hayat's performance in Di Deewana Tera Aaya Baba Tere Sirdi at Sufi Night
Humsar Hayat's performance in Di Deewana Tera Aaya Baba Tere Sirdi at Sufi Night

Humsar Hayat’s performance in Di Deewana Tera Aaya Baba Tere Sirdi at Sufi Night

भोजपाल महोत्सव मेला मंच पर दी जा रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
रविवार को मेेले में रही भारी भीड़, दर्शकों की तालियों से गूंज उठा मंच
Humsar Hayat’s performance in Di Deewana Tera Aaya Baba Tere Sirdi at Sufi Night : भोपाल. भोजपाल मेला महोत्सव में रविवार को सूफी नाइट में देश के प्रसिद्ध कव्वाल हमसर हयात और अथर हयात निजामी ब्रदर्स द्वारा दीवाना तेरा आया बाबा तेरे सिर्डी में, बंदा गरीब है जैसे सानदार सूफी गानों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेला संरक्षक, भजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व महापौर आलोक शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि महापौर मालती राय और मेला संयोजक विकास वीरानी रहे। बता दें कि हमसर हयात उस्ताद हयात निजामी के बेटे हैं, जो सिकंदरा घराने के प्रसिद्ध कवि और शास्त्रीय गायक हैं, जिनकी 700 साल की संगीत की पृष्ठभूमि है। 2013 में, हयात ने बॉलीवुड के गीत के साथ एक पाश्र्व गायिका के रूप में, फिल्म मीर खुदा, आई डू लव यू में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।

Humsar Hayat’s performance in Di Deewana Tera Aaya Baba Tere Sirdi at Sufi Night

मेला देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे शहरवासी
भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में भारी भीड़ पहुंच रही है। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि शनिवार और रविवार को 10 से 15 हजार लोग मेला देखने पहुंचे। इस मौके पर मेला मंच पर आयोजित सूफी नाइट में हर एक प्रस्तुति पर लोगों ने तालियों की गडगड़़ाहट से स्वागत किया। देर रात तक चली सूफी नाइट में दीवाना तेरा आया बाबा तेरे सिर्डी में, बंदा गरीब है जैसे सानदार सूफी गानों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील साह, महेंद्र नामदेव, मो. जाहिद खान, दीपक बैरागी, देवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र ङ्क्षसह जाट, मो. रेहान, मंत्री चंदन वर्मा, विनय ङ्क्षसह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्दीकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सहमंत्री सुनील वैष्णव वाहिद खान, गौरव जैन, सुभाष दरवई पिन्टू भाई आदि मौजूद थे।

Humsar Hayat’s performance in Di Deewana Tera Aaya Baba Tere Sirdi at Sufi Night
विभिन्न प्रदेशों के झूले मुख्य आकर्षण
मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों एवं बड़ों के लिए अत्याधुनिक रोमांचक झूले हैं। मेले में देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, बे्रक डांस, कोलम्बस, जवाहर व्हील, सलेम्बो, रेंजर टावर्स, एरोप्लेन, मिनी टे्रन, पिग्गी ट्रेन, कटर पिलर, फ्रीज व्हील, बड़ी नाव, ड्रेगन, टोरा-टोरा, चॉद-तारा, बाउंसी, चाइना बाउंसी, वॉटर वोट, जम्पिंग, चकरी आकर्षक झूला स्विंग ईट, मारुति सर्कस, हेलीकाप्टर, स्वींगइट, स्टाइकिंग कार, घोस्ट हाउस और रंग- विरंगे कई झूले जो बच्चों का मन लुभाने से नहीं रोक पाएंगे। स्पीड की दुनिया में सबसे तेज भागता झूला ट्वीस्टर व्हील सहित कई प्रकार के झूले आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment