मध्य प्रदेश

बीएचईएल भोपाल में कार्यपालक निदेशक ने फहराया तिरंगा, सीआईएसएफ ने दी सलामी

Executive Director hoisted tricolor at BHEL Bhopal, CISF gave salute

Executive Director hoisted tricolor at BHEL Bhopal, CISF gave salute: भोपाल. 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी भोपाल में जगह-जगह आयोजन किया गया। झंडा वंदन कर, मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर बीएचईएल भोपाल के पिपलानी परेड ग्राउंड में एसएम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक भेल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें सलामी दी।

रामनाथन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत आज विश्व आर्थिक व्यवस्था में सबसे तीव्र गति के साथ उभरते हुए देश के रूप में अपनी छवि बनाने में सफल हुआ है। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश के विभिन्न अन्य उद्योगों के साथ बीएचईएल को भी काफी प्रोत्साहन मिला है। वर्ष 2024 हमारे लिए नई उम्मीदों और आशाओं के साथ शुरू हुआ है।

भोपाल यूनिट के आर्डर बुक तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी साझा की। कहा भोपाल यूनिट निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करते हुए नया मुकाम स्थापित करेगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में पुरस्कृत झांकियों का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक मंडलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में फहराया तिरंगा
संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश कौशल विकास के परियोजना संचालक, सोमेश मिश्रा द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस मौके पर निर्माण कार्य की मुख्य कर्मकार के प्रतिनिधि शशि देवी, जीतेश मौजूद रहे। आयोजन में ग्लोबल स्किल्स पार्क निर्माण कार्य के मुख्य कर्मकार, 400 विश्वकर्मा शिल्पी मौजूद रहे। परियोजना संचालक द्वारा बच्चों को शैक्षणिक गतिविधि बढ़ाने के लिए स्टूडेंट स्किल किट वितरण किया।

गणतंत्र दिवस पर गीत,संगीत, नृत्य की प्रस्तुति
सीएम राइज महात्मा गांधी विद्यालय बरखेड़ा भेल में गणतंत्र दिवस पर्व पर झंडा वंदन के बाद थल, जल और वायुसेना के कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट द्वारा ध्वज और उपस्थित अधिकारीगणों को सलामी दी गई। बच्चों ने गीत, संगीत के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी। प्राचार्य हेमलता परिहार, उप प्राचार्य पी विजय कुमार, प्रधानाध्यापक बृजेश शर्मा, इंदिरा रानी दुबे, शिक्षिका तृप्ति चौबे, रेखा पाटीदार, अर्चना रहीं।

वरिष्ठों ने किया झंडा वंदन
पटेल नगर रहवासी सहकारी रख-रखाव संस्था और रहवासियों द्वारा पटेल नगर कॉलोनी में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झंडा वंदन किया गया। आयोजन में बृजेश सिंह, मनीष उपाध्याय, भरत मिश्रा, अमन चुघ, नीरज यादव, शिवशरण शर्मा, निमेष शर्मा, संजय ठाकुर , गणेश चौहान, अशोक सिंह, वीरेंद्र दीक्षित आदि रहे।

ध्वजारोहण कर वरिष्ठों का किया सम्मान
श्री हिन्दू संस्कृति समिति अयोध्या बायपास रोड द्वारा 75वें गणतंत्र दिवस पर झंडा वंदन कर 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। इसमें एसएन पांडे, कृष्ण कुमार चौबे, आरपी जायसवाल, भोजराज नामदेव, आरसी शर्मा, प्रभुलाल यादव, केआर नायडू , थामस लीलामू, ठाकुरदास रामचंदानी, जमना प्रसाद सोंधिया, राधे श्याम तिवारी शामिल रहे। इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक दरवेश शर्मा, अध्यक्ष चन्द्र मोहन साहू, आदि मौजूद रहे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment