देश मध्य प्रदेश राजनीति

कर्मचारी राज्य बीमा निगम चलाएगा बीमा अस्पताल अब

Employees State Insurance Corporation will now run Insurance Hospital

विधायक कृष्णा गौर लम्बे समय से कर रहीं थी मांग
Employees State Insurance Corporation will now run Insurance Hospital: भोपाल. भेल क्षेत्र के सोनागिरी में स्थित बीमा अस्पताल अब भारत सरकार का कर्मचारी राज्य बीमा निगम चलाएगा। केन्द्रीय श्रमी मंत्री भूपेन्द्र यादव ने क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर की मांग पर यह घोषणा की। बता दें कि केंद्रीय मंत्री भोपाल में आयोजित श्रमिक चौपाल और मेंगा जॉब फेयर में शामिल होने आए थे। गौर ने बताया मप्र में मात्र एक बीमा अस्पताल इंदौर में है, जिसे भारत सरकार चला रही है। भोपाल और मंण्डीदीप के लगभग 3.75 लाख श्रमिक बीमित हंै। परिवार के सदस्यों को मिला लें तो यह संख्या लगभग 15 लाख हो जाएगी।

भारत सरकार के केन्द्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव सोमवार को मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा संभागीय आईटीआई परिसर में आयोजित मेगा जॉब फेयर और श्रमिक चौपाल कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल अब भारत सरकार का उपक्रम कर्मचारी बीमा निगम एक माडल अस्पताल के रूप में चलाएगा। अभी तक यह अस्पताल मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग के कर्मचारी राज्य बीमा सेवाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है।

भारत सरकार के कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा संचालन की मांग क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर द्वारा काफी लम्बे समय से की जा रही थी। गौर ने बताया कि मध्यप्रदेश में मात्र एक बीमा अस्पताल इंदौर में है, जिसे भारत सरकार चला रही है। भोपाल और मंण्डीदीप के लगभग 3.75 लाख श्रमिक बीमित हैं। यदि उनके परिवार के सदस्यों को मिलाया जाए तो यह संख्या लगभ 15 लाख हो जायेगी। विधायक गौर लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग कर रही थी कि सोनागिरी अस्पताल के संचालन का दायित्व भारत सरकार के उपक्रम कर्मचारी राज्य बीमा निगम को दे दिया जाए। मुख्यमंत्री चौहान इस पर सहमत भी थे। केन्द्रीय मंत्री यादव ने जब यह घोषणा की उस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच पर आसीन थे।

भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री के इस घोषणा से श्रमिक जगत में अपार हर्ष व्याप्त है। क्षेत्रीय विधायक गौर ने केन्द्रीय मंत्री यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का आभार जताया।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment