मध्य प्रदेश

बच्चों ने भारत के गिरते फूड इंडेक्स पर जताई चिंता

Children expressed concern over India's falling food index
Children expressed concern over India's falling food index

Children expressed concern over India’s falling food index

राज्य विज्ञान संस्थान जबलपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान नाटिका उत्सव 2023 का आयोजन
Children expressed concern over India’s falling food index: शासकीय सीएम राइज महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेल के विद्यार्थियों ने राज्य विज्ञान संस्थान जबलपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान नाटिका उत्सव 2023 में सहभागिता की। आशुतोष द्विवेदी को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। बता दें कि पहली बार भोपाल संभाग ने राज्य स्तरीय विज्ञान नाटिका में भाग लिया।

खाद्य सुरक्षा विषय पर विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
नाटिका का विषय विज्ञान और तकनीक का मानवता के लिए लाभ रहा। इसमें उप विषय खाद्य सुरक्षा पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसका शीर्षक खाद्य सुरक्षा समस्या और समाधान था। नाटिका का लेखन तनिष्का भारत, निर्देशक मुस्कान गुप्ता और प्रतिभागी के रूप में मनस्वी सिसोदिया, आशुतोष द्विवेदी, निक्की रत्नाकर, मानसी पटेल, सुहानी गौतम, जोगेंद्र नवरंग, अमर नवरंग शामिल रहे। मार्गदर्शक शिक्षक डॉ. अर्चना शुक्ला और प्राचार्य हेमलता परिहार के निर्देशन में बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया।

खाद्य सुरक्षा आज भारत के लिए बड़ी चुनौती
नाटिका में बच्चों ने भारत के गिरते हुए फूड इंडेक्स पर चिंता जताई। इसे अलग-अलग प्रस्तुति के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया। बता दें कि खाद्य सुरक्षा आज भारत के लिए बड़ी चुनौती है। इसमें आमजन किस प्रकार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, इसको नाटक के माध्यम से दर्शाया गया। नाटक में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए हाइड्रोपोनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, किचन गार्डन, रोटी बैंक, फूड ऐप जैसे सुझाव दिए गए, ताकि भारत के खाद्य सुरक्षा में गिरते हुए स्तर को सुधारा जा सके। जबलपुर संभाग के ज्वाइन डायरेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी ने लोगों से अन्न को बर्बाद नहीं करने की अपील की।

आठ जोन की विज्ञान नाटिकाएं शामिल
राज्य स्तरीय विज्ञान नाटिका उत्सव में आठ जोन की विज्ञान नाटिकाएं शामिल हुईं। प्रथम पुरस्कार छतरपुर जॉन, सेकंड पुरस्कार रीवा जॉन, थर्ड पुरस्कार ग्वालियर जॉन को मिला। इसके पहले इन बच्चों ने ब्लॉक लेवल, जिला लेवल और संभाग लेवल में बेहतर प्रदर्शन किया. 9 जोन को मिलाकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें आठ जोन से प्रतिभागियों ने मंचन किया। साइंस ड्रामा 30 मिनट का रखा गया था। एक टीम से 8 प्रतिभागी एक निर्देशक एवं एक स्क्रिप्ट राइटर शामिल रहे। बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के लिए प्राचार्य और स्टाफ के सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment