अध्यात्म मध्य प्रदेश राजनीति

गणेश प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने प्रेमपुरा घाट पर किया विसर्जन

Chief Minister immersed Ganesh idol at Prempura Ghat

चल समारोह निकालकर बप्पा को दी विदाई
Chief Minister immersed Ganesh idol at Prempura Ghat: भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनंत चतुर्दशी पर प्रेमपुरा घाट में विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके पूर्व सीएम की धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह के साथ ही मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा स्टाफ, निवास से प्रेमपुरा घाट तक बैंड दल और भजन कीर्तन के साथ चल समारोह में शामिल हुए।

प्रदेश भर में मनाया गया गणेशोत्सव
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गणेश महोत्सव उत्साह पूर्वक और आनंद के साथ पूरे प्रदेश में मनाया गया। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री निवास पर भी हर्षोल्लास के साथ गणेशोत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान गणेश 10 दिन हमारे साथ रहे, उनसे कामना है कि सभी पर उनकी कृपा बनी रहे, सब सुखी हों, निरोगी रहें, सबके कष्ट दूर करें। प्रदेश और देश आगे बढ़े और दुनिया को भी दिशा दिखाए। भगवान गणेश हमें सदमार्ग पर चलाएं।

चल समारोह मुख्यमंत्री निवास से पॉलीटेक्निक चौराहा, न्यू मार्केट, माता मंदिर से होते हुए प्रेमपुरा घाट पहुंचा। चल समारोह का विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। चल समारोह यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी भजन गाए और गणेश भक्तों के साथ जय-जयकारे लगाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भेंट करने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment