मध्य प्रदेश

CAA के पक्ष में 12 जनवरी को रैली करेंगे अमित शाह, NGO-राजनीतिक दलों को न्योता

जबलपुर
 CAA नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बने भ्रम को दूर करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर आ रहे हैं। वे जनता के साथ सभा के माध्यम से संवाद करेंगे। ये जानकारी मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि कानून को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने भ्रम का माहौल बनाया हुआ है। इस पर राजनीति की जा रही है। सांसद सिंह ने रानीताल पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस देश को बांटने का प्रयास कर रही है। हिंदू-मुसलमान भाईयों के बीच दुश्प्रचार कर रही है। देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है,लेकिन जनता सब जानती है। ऐसे में सरकार और भाजपा की जिम्मेदारी है कि पूरे देश में जनजागरण किया जाए। पूरे देश में जनजागरण प्रारंभ किया है। जिसके तहत देश के अलग-अलग राज्यों में शीर्ष नेतृत्व से जुड़े नेता जाकर सभाएं कर रहे हैं। अमित शाह जबलपुर की जनता से सीधे संवाद करेंगे। वो जनता को बताएंगे कि देश में रहने वाले एक-एक व्यक्ति की भलाई के लिए, देश विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़े। इस सब के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार संकल्पित है।

गैरीसन ग्राउंड में हो सकती है सभा

केंद्रीय गृह मंत्री की अमित शाह की सभा गैरीसन ग्राउंड में होने की संभावना है। भाजपा नेताओं की पहली पसंद यहीं स्थल है। इसकी वजह इसका बड़ा स्वरूप है। यहां पार्किंग और पहुंचने में भी सुविधा होगी। इसके अलावा पार्टी की ओर से कृषि विश्वविद्यालय का ग्राउंड भी विकल्प में रखा गया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो पार्टी गैरीसन ग्राउंड में सभा आयोजित करेगी।

प्रदेश में एक ही सभा

भाजपा सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मप्र के जबलपुर में ही सीएए को लेकर सभा हो रही है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment