मध्य प्रदेश

BJP घंटे-घड़ियाल बजाकर कुंभकर्णी नींद सो रही प्रदेश सरकार को जगाएगी: राकेश सिंह

भोपाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि जिस तरह से स्व. जयप्रकाश ने घंटानाद किया था, उसी तरह भारतीय जनता पार्टी भी घंटे-घड़ियाल बजाकर कुंभकर्णी नींद में सो रही प्रदेश सरकार को जगाएगी। इसके लिए 11 सितम्बर को पूरे प्रदेश में घंटानाद आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कलेक्टर सरकार के प्रतिनिधि होते हैं। इसलिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता और नेता कलेक्टोरेट का घेराव करेंगे।

प्रदेश स्तरीय नेतागण विभिन्न जिलों में जाकर आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान सरकार और प्रशासन को नींद से जगाने के लिए कार्यकर्ता घंटे-घड़ियाल और झांझ-मंजीरे बजाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश ने सदस्यता अभियान में 51 लाख से अधिक सदस्य बने हैं। आज भाजपा के 18 करोड़ सदस्य हैं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment