मध्य प्रदेश

BJP विधायक मनोहर ऊंटवाल का अस्पताल में उपचार के दौरान निधन

भोपाल
आगर से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। 54 साल के ऊंटवाल को ब्रेन हैमरेज के बाद पंद्रह दिन पहले इंदौर में भर्ती कराया गया था। वहां हालत नहीं सुधरने पर दिल्ली शिफ्ट किया गया था। उनका अंतिम संस्कार आलोट में कल किया जाएगा।

धार के बदनावर में जन्मे ऊंटवाल ने रतलाम के आलोट को कर्मभूमि बनाकर जनसेवा शुरू की। उनके निधन के बाद भाजपा का एक विधायक कम हो गया है। अब पार्टी के 106 विधायक रह गए हैं। ऊंटवाल के निधन पर  मुख्यमंत्री कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, प्रहलाद पटेल, मप्र विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, उपाध्यक्ष हिना कांवरे, बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, पूर्व सीएम उमा भारती, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment