देश मध्य प्रदेश

भेल भोपाल सोलर एनर्जी से बना रहा बिजली, वंदे भारत एक्सप्रेस की मोटर

BHEL Bhopal Solar Energy making electricity, Vande Bharat Express motor

तीन साल बाद फायदे में आया भेल, इस वित्तीय वर्ष के लिए 4 हजार करोड़ का लक्ष्य
BHEL Bhopal Solar Energy making electricity, Vande Bharat Express motor: भोपाल. बीते तीन वर्षों से घाटे में चल रहे भेल भोपाल को इस वित्तीय वर्ष में 68.5 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है। साथ ही 3320 करोड़ के आर्डर भी मिले हैं। इस उपलब्धि को देखते हुए भेल भोपाल ने इस वित्तीय वर्ष के लिए 4 हजार करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य रखा है। चर्चा में भेल भोपाल के ईडी विनय निगम ने बताया कि उनके पास ट्रांसफार्मर बनाने के दो साल के आर्डर हैं।

वंदे भारत ट्रेन के लिए मोटर निर्माण का कार्य भी भोपाल यूनिट कर रही है। इस टे्रन की बोगी झांसी यूनिट में बनाई जाएगी। निगम ने बताया कि भेल भोपाल ने सीआईआई प्लेटिनम आवर्ड हासिल किया है। भेल भोपाल क्वालिटी कंट्रोल का भी खयाल रखती है। ईडी ने बताया कि भोपाल में 5 मेगावॉट का सोलर प्लांट कंपनी ने स्थापित किया है। आने वाले समय में जरूरत के अनुसार सोलर प्लांट और बनाए जा सकते हैं।

ईडी ने लाभ के लिए भेल के कर्मचारियो को दिया श्रेय
ईडी विनय निगम ने स्टेक होल्डर से चर्चा करते हुए वित्त वर्ष 2022-23 में भोपाल यूनिट की उपलब्धियों तथा अर्जित लाभ के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भेल भोपाल आज जिस मुकाम पर है, उसमें समाज के सभी संवर्गों के साथ भोपाल यूनिट से जुड़े लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। ईडी ने सर्वप्रथम बीएचईएल कारपोरेशन द्वारा इस वर्ष 22,136 करोड़ रुपए के टर्न ओवर और 448 करोड़ कर के बाद लाभ को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल तथा भेल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल नेतृत्व के कारण इस कठिन प्रतिस्पर्धा के दौर में बीएचईएल की यह उपलब्धि निश्चित तौर पर सभी कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय है।

4 हजार करोड़ का लक्ष्य भी प्राप्त करेगा भेल
ईडी निगम ने कहा कि भोपाल यूनिट और यहां के कर्मचारी हर तरह की चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के निर्धारित 4000 करोड़ का लक्ष्य भी भोपाल यूनिट निश्चित रूप से प्राप्त करेगी, इसके लिए सभी कर्मचारी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने रि-वर्क से पूरी तरह परहेज करने और प्रति कर्मचारी मूल्यवर्धन के साथ-साथ अधिक से अधिक कैश कलेक्शन पर जोर दिया। ईडी निगम ने कहा कि कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भेल प्रबंधन 10 किलोमीटर की लंबाई में सडक़ पर रि-कारपेटिंग के साथ साथ कस्तूरबा अस्पताल में आईसीयू की सुविधा को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए भी कार्य कर रही है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment