खेल देश

BCCI ने जारी किया सीजन का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, केएल राहुल को लगा बड़ा झटका

BCCI ने रविवार देर रात सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। 2022-23 के सीजन के लिए जारी कॉन्ट्रैक्ट में ओपनर केएल राहुल को नुकसान हुआ है। वे डिमोट होकर B ग्रेड में चले गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह फैसला उनके खराब प्रर्दशन के चलते लिया गया।
हालांकि, यह कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के लिए जारी किया गया है।

स्विस ओपन के सेमीफाइनल में पहुँची सात्विक-चिराग की जोड़ी, डेनमार्क की जोड़ी को पछाड़ा

रवींद्र जडेजा को मिला प्रमोशन, A+ ग्रेड में हुए शामिल

BCCI द्वारा जारी कॉन्ट्रैक्ट में रवींद्र जडेजा को प्रमोशन मिला है। वे कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह वाले A+ ग्रेड में शामिल हो गए हैं।
बता दें, A+ ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 7-7 करोड़ रुपए मिलेंगे।

A ग्रेड में शामिल किए गए पंड्या और अक्षर

हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल A ग्रेड में शामिल किए गए हैं। इन सभी को साल के 5-5 करोड़ रुपए मिलेंगे।
हार्दिक पंड्या ने इस ग्रेड में वापसी की है, वहीं अक्षर पटेल को प्रमोशन मिला हैं। जबकि रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत A ग्रेड में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं।

बोर्ड की सूची में 26 खिलाड़ी

बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की सूची में 26 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
ग्रेड A+ में इस बार चार खिलाड़ी हैं, जबकि हर बार तीन खिलाड़ियों को ही इस ग्रेड में जगह मिलती है।
ग्रेड A में पांच, B में छह, C में 11 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

गिल-सूर्या B ग्रेड में प्रमोट

ओपनर शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ग्रेड B में प्रमोट किए गए हैं।
वहीं, शार्दुल ठाकुर B से C में धकेल दिए गए हैं।

राहाणे-इशांत और भुवी बाहर

टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और मयंक अग्रवाल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिए गए हैं। दोनों को पिछली बार ग्रेड B में रखा गया था।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment