देश

खुद को इसरो का वैज्ञानिक बता शादी की, पत्नी ने पकड़ा झूठ और करा दी FIR

 दिल्ली
दिल्ली के द्वारका इलाके में एक बड़ा ही दिलचस्प और अलग मामला देखने को मिला है। शादी करने के लिए तरह-तरह के झांसे दिए जाने के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। यह भी सुना होगा कि कोई लड़का शादी के लिए खुद को डॉक्टर तो कोई मैनेजर बता देता है। लेकिन एक शख्स ने खुद को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का वैज्ञानिक बताया और युवती से शादी कर ली।

शादी के बाद उसने पत्नी से कहा कि वह डिफेंस रिसर्च डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन(DRDO) में भी काम कर चुका है और अब वह एस्ट्रोनॉट की ट्रेनिंग के लिए अमेरिका के नासा जा रहा है। पत्नी को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ। उसे शक हुआ तो उसकी पड़ताल की। तब जाकर उस युवती को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। युवती ने पति के खिलाफ द्वारका नार्थ थाने में मामला दर्ज कराया।
 
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित महिला के अनुसार शादी से पहले जितेंद्र खुद को डीआरडीओ में कार्यरत बताता था। बाद में उसने इसरो जॉइन करने की बात कही थी। उसने इसरो और डीआरडीओ के आईकार्ड भी दिखाए थे। इसके बाद मई में दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी हुई थी।
 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment