देश

भारत की सुरक्षा में सेंधमारी की साजिश, पाकिस्तान बड़ी घुसपैठ के लिए रच रहा चक्रव्यूह

 नई दिल्ली                                                                                           
पाकिस्तान, भारत की सुरक्षा में सेंधमारी के लिए कई फ्रंट एक साथ खोल रहा है। कश्मीर, जम्मू, पंजाब और राजस्थान सीमा के अलावा नेपाल व बांग्लादेश के रास्ते हथियार और आतंकियों की खेप भारत में भेजने की ब्यूह रचना पर पाक एजेंसियां काम कर रही हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि पाकिस्तान गैर जिम्मेदाराना तरीके से आतंकियों का मनोबल बढ़ाकर उन्हें किसी भी तरीके से भारत में प्रवेश कराने और हमले कराने की साजिश कर रहा है। शीर्ष स्तर की निगरानी से आतंकियों के मेगा प्लान पर काम हो रहा है। खुफिया एजेंसियों ने पुख्ता इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों से पाकिस्तानी साजिश का खाका साझा किया है।

कई मोर्चों पर निगाह: खुफिया सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर में सैन्य व सुरक्षा बलों के भारी जमावड़े की वजह से आईएसआई व पाक सेना ने आतंकियों को कई हिस्सों में बांटने और अलग-अलग रास्तों से भारत में प्रवेश करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की योजना है कि अगर कश्मीर में सफलता न मिले तो पंजाब से हरकत की जाए। वहीं सुरक्षा एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की जमीन से अगर आतंकियों की खेप भेजकर यहां हमले की साजिश की जाती है तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने को एजेंसियां तैयार हैं।

शीर्ष स्तर पर साजिश रची
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आतंकियों को प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही खास डिजाइन के तहत उनके भाषण में हमले होने पर भारत द्वारा पाकिस्तान पर हमले का आरोप लगाए जाने की बात कही जा रही है। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान एजेंसियां खुद हमले की रूपरेखा तैयार कर रही हैं। इसलिए उनको आशंका है कि हमला होने पर उसका जवाब भी दिया जाएगा। 

बेनकाब करने को तैयार
सूत्रों ने कहा कि भारत ने पहले भी आतंकियों के हमले के जो भी आरोप पाकिस्तान पर लगाए हैं उसके पक्के सबूत दिए गए हैं। पाकिस्तान की जमीन से मुंबई हमले की साजिश रची गई। इसके लिए कई डोजियर दिए गए। भारत ही नहीं अमेरिकी एजेंसियों की ओर से भी पुख्ता सबूत पाकिस्तान को दिए गए थे। इसके बावजूद आज तक मुंबई हमले के आरोपियों पर भी पाकिस्तान कार्रवाई नहीं कर पाया। 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment