लोहिया की पुण्यतिथि पर महागठबंधन अपनी एकजुटता प्रदर्शित करेगा: उपेन्द्र कुशवाहा

पटना                                               
रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 12 अक्टूबर को डॉ लोहिया के पुण्यतिथि के मौके पर महागठबंधन के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। वामदलों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से महागठबंधन अपनी  एकजुटता को प्रदर्शित करेगा। 

रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित महागठबंधन की प्रेसवार्ता में लोहिया की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर उपेंद्र कुशवाहा के संयोजकत्व में एक कमेटी के गठन की घोषणा की गई।

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि नीतीश कुमार पहले ऑफर करेंगे तब कांग्रेस आलाकमान उस पर निर्णय करेगा। बिना ऑफर के कोई बात नहीं हो सकती है। वहीं डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा का साथ छोड़ेंगे मुख्यमंत्री तभी कोई विचार होगा। 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment