मध्य प्रदेश

आधुनिक भारत के निर्माता और दूरदृष्टा थे पंडित नेहरू: त्रिपाठी

Pandit Nehru was the creator and visionary of modern India: Tripathi

भेल इंटक ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को किया याद
Pandit Nehru was the creator and visionary of modern India: Tripathi: भोपाल. देश के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की शनिवार को पुण्यतिथि मनाई गई। पिपलानी स्थित इंटक कार्यालय के बुद्ध सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर भेल इंटक अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने नेहरू को याद करते हुए कहा कि वे दूरदृष्टा और आधुनिक भारत के निर्माता थे।

उन्होंने देश को कई छोटे बड़े कारखाने और कई पब्लिक सेक्टर के कारखाने दिए। त्रिपाठी ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो देश में केवल 1700 मेगावाट की बिजली खपत होती थी। नेहरू ने ब्रिटेन के सहयोग से भेल जैसे पब्लिक सेक्टर कारखानों का निर्माण किया, जो देश के गौरव के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ खम्ब हैं।

भेल द्वारा देश की लगभग 80 प्रतिशत बिजली बनाई जाती है। नेहरू ने कृषि विकास के लिए बांध बनाए। देश की सुरक्षा और विकाश के लिए इसरो और डीआरडीओ जैसे संस्थान बनवाए, जो अकल्पनीय है। इस मौके इंटक उपाध्यक्ष गौतम मोरे, कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सी आर नामदेव, म.प्र.यूथ इंटक अध्यक्ष मिथलेश तिवारी, उपाध्यक्ष रामालिंगम, बाबू सिंह, संतोष कुमार, फजल खान, सुशील सपकाल, ललित रायचंदानी, संतोष सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment