मध्य प्रदेश मनोरंजन

दिल्ली के कलकार भोजपाल महोत्सव मेले में देंगे रामलीला की प्रस्तुति

Delhi's Kalkar will perform Ramlila at Bhojpal Festival Fair
Delhi's Kalkar will perform Ramlila at Bhojpal Festival Fair

Delhi’s Kalkar will perform Ramlila at Bhojpal Festival Fair

देवासुर संग्राम से भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक तक होगा आयोजन

Delhi’s Kalkar will perform Ramlila at Bhojpal Festival Fair भोपाल. राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला में लगातार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार 17 दिसम्बर को शाम 7 से रात 10 बजे तक मेला मंच पर संगीतमय सम्पूर्ण नाटकीय रामलीला की प्रस्तुति दी जाएगी। यश चौहान के निर्देशन में संस्कृति कला संगम नई दिल्ली द्वारा तीन घंटे में संस्था के 25 कलाकारों द्वारा सम्पूर्ण रामलीला की प्रस्तुति दी जाएगी।

Delhi’s Kalkar will perform Ramlila at Bhojpal Festival Fair

निर्देशक यश चौहान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत देवासुर संग्राम से होगी। इसमेंं भगवान विष्णु वरदान देते हैं कि वे धरती पर भगवान श्रीराम के रूप में अवतरित होंगे। इसके बाद अयोध्या में चारों भाइयों का जन्म होता है और उत्वस मनाया जाता है। इसके बाद ताडक़ा वध, अहिल्या उद्धार, विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को लेकर जनकपुर जाना, वहां पुष्प वाटिका में भगवान श्रीराम और सीता का मिलन होगा।

Delhi’s Kalkar will perform Ramlila at Bhojpal Festival Fair

इसके बाद सीता स्वयंबर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, आयोध्या में उत्सव मनाया जाना और राम वनवास के रामलीली की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद केवट प्रसंग, पंचवटी में लक्ष्मण द्वारा सुर्पणखा का नाक-कान काटना, रावण द्वारा सीता का हरण, जटायु वध, भगवान श्रीराम की प्रतिज्ञा, सबरी भक्ति, भगवान श्रीराम व हनुमान जी का मिलन, बालि वध की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद सुंदरकांड की लीला में रामेश्वरम में भगवान श्री राम द्वारा भगवान शिव की स्थापना, लक्ष्मण मुर्छा, लक्ष्मण द्वारा मेघनाद वध, श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन और रावण वध की लीला की जाएगी। इसके बाद अयोध्या में दीपावली उत्सव मनाने के साथ रामजी का राज्याभिषेक किया जाएगा।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment