मध्य प्रदेश मनोरंजन

भोजपाल महोत्सव मेेले में ग्रेट जैमिनी सर्कस का सांसद ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Great Gemini Circus inaugurated at Bhojpal Festival Fair

Great Gemini Circus inaugurated at Bhojpal Festival Fair

पहले दिन बड़ी संख्या मेंं सर्कस देखने पहुंचे शहरवासी, हर प्रस्तुति पर तालियों से कलाकारों का किया अभिवादन

Great Gemini Circus inaugurated at Bhojpal Festival Fair : भोपाल. भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में बुधवार को Great Gemini Circus ग्रेट जैमिनी सर्कस की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने मंत्रोचारण के साथ फीता काटकर सर्कस का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद ने भोजपाल मेला महोत्सव समिति के आयोजक और सर्कस के कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां आकर बचपन की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शहर में होते रहने चाहिए, ये शहरवासियों को मनोरंजन के साथ ही बच्चों को पुरानी परंपराओं से रूबरू कराते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वार्ड 56 के पार्षद नीरज सिंह, मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी रहे।

Great Gemini Circus inaugurated at Bhojpal Festival Fair

कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
शो के दौरान Great Gemini Circus सर्कस के कलाकारों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। इन कलाकारों के हर प्रस्तुति पर लोगों की आह निकलती रही। शो के दौरान हवाई झूला, अफ्रीकन कलाकारों द्वारा जिमनास्टिक, स्केटर रिंग, रोप, रबर की गुडिय़ा, मेढक, ग्लोब राइडिंग, दो वाइकों के साथ महिला और पुरुष कलाकारों द्वारा प्रदर्शन, रिंग डांस जैसे हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर कलाकारों ने लोगों को दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर कर दिया, तो जोकरों की हंसी-ठिठोली ने दर्शकों को जमकर गुदगुदाया।

Great Gemini Circus inaugurated at Bhojpal Festival Fair

इस मौके पर महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील साह, महेंद्र नामदेव, मो. जाहिद खान, दीपक बैरागी, देवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, मो. रेहान, मंत्री चंदन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्दकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सहमंत्री सुनील वैष्णव वाहिद खान, गौरव जैन, सुभाष दरवई के साथ ही सकर्स के आयोजक महेन्दर, पिन्टू भाई, राजू भाई मौजूद रहे।

Great Gemini Circus inaugurated at Bhojpal Festival Fair

लोगों को जोडऩे का काम कर रहा मेला
बता दें कि 35 दिनों तक चलने वाला यह मेला लगातार 8 वर्षों से शहरवासियों को व्यापारिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और मनोरंजन के माध्यम से जोडऩे का काम करता आ रहा है। मेले बॉलीवुड कलाकारों के साथ ही विभिन्न प्रदेशों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से अपने कला और संस्कृति से शहरवासियों को रूबरू कराते हैं। मेला समिति शहर और प्रदेश के उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच प्रदान करता है। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेला लगाने का मुख्य उद्ेश्य सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करना, समाज की उभरती प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना, महिला उद्यमियों, व्यवसाइयों को स्थान उपलब्ध कराना, पारिवारिक महोत्सव में मनोरंजन के साथ विविध प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को उपलब्ध कराना है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों के साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, फायर विग्रेड, 40 सिक्योरिटी गार्ड, मेला समिति के 40 से ज्यादा वालंटियर्स के साथ ही पूरे मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। मेले में आने वाले लोगों को वाहनों की पार्किंग के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment