मध्य प्रदेश मनोरंजन

भोजपाल मेला का 30 दिसबर से भव्य आगाज, पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने किया भूमिपूजन

वैक्सीन के दोनों डोज लगे होने पर ही मिलेगा प्रवेश


भोपाल. राजा भोज की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर 30 दिसबर से शुरू होने वाले भोजपाल महोत्सव मेले का मंगलवार को भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेला संरक्षक एवं निवर्तमान महापौर आलोक शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि मेला संयोजक विकास वीरानी, बसंत गुप्ता, राजेंद्र सिंह यादव, गिरीश शर्मा, दीपक गुप्ता, रविंद्र साहू, सुरेंद्र बाडिका, विजय कठैत, अमर सिंह राठौर, सुमित रघुवंशी, हरीश कुमार राम, अशोक सैनी, राम बंसल, अशोक वाणी, सूर्यकांत गुप्ता, सीमा यादव, संजय वर्मा, नारायण सिंह परमार, पुष्पेंद्र मिश्रा रहे।

नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है मेला
मुख्य अतिथि आलोक शर्मा ने कहा कि छह साल पहले सेवा का भाव लेकर भेल जनसेवा समिति का गठन किया गया था। अपने सेवा भाव से आज भोजपाल महोत्सव मेला नित नई ऊंचाईयों को छू रहा है। महान पराक्रमी राजा भोज के नाम से आयोजित यह मेला भोपाल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। शर्मा ने कहा, यह सम्राट अशोक का भोपाल है, चंद्रगुप्त मौर्य का भोपाल है, प्रतिहार वंशों का भोपाल है, राजाभोज परमार वंशों का भोपाल है, रानी कमलापति का भोपाल है। उन्होंने कहा, आने वाले समय में सम्राट अशोक की भी प्रतिमा शहर में लगाई जाएगी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व समाज के सामने लाने का काम किया जाएगा।

वसंत पंचमी पर शहर भ्रमण पर निकलेंगे राजाभोज
शर्मा ने कहा जो हमारे राजाओं ने काम किया है उनको आगे लाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी पर राजा भोज ढोल-ढमाके के साथ शहर भ्रमण पर निकलेंगे, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। शर्मा ने हलाली डैम, हलालपुरा, लालघाटी आदि का इतिहास बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इन स्थानों का भी नाम बदला जाना चाहिए। बच्चे और युवाओं को भोपाल के इतिहास की जानकारी दी जाएगी।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि विगत 6 वर्षों से मेले का सफल आयोजन किया जा रहा है। 30 दिसबर से 02 फरवरी तक 35 दिन चलने वाले इस मेले में वैक्सीन के दोनों डोज लगे होने पर ही प्रवेश मिलेगा। मेला परिसर में कोविड वैक्सीनेशन के साथ ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा होगी। कार्यक्रम में वीरेंद्र तिवारी, सुनील साह, देवेंद्र चौकसे, दीपक बैरागी, शैलेंद्र सिंह जाट, महेंद्र नामदेव, चन्दन वर्मा, अखिलेश नागर, विनय सिंह, आफताब सिद्दिकी, केश कुमार शाह, मधु भवनानी, वाहिद खान सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। भोजपाल महोत्सव मेले में पत्रिका मीडिया पार्टनर के तौर पर अपनी सहभागिता निभा रहा है।

हेल्थ चेकअप के साथ मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
भोजपाल महोत्सव मेला परिसर में हेल्थकेयर पार्टनर इनोमित्रा हेल्थकेयर द्वारा 30 दिसबर से 2 फरवरी तक इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही हेल्थ चेकअप की सुविधा दी जाएगी। इसमें प्रत्येक दिन नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मिसरोद होशंगाबाद रोड द्वारा इमर्जेंसी सुविधाएं जैसे फुल एक्युप्ड बेसिक लाइफ सपोर्ट एबुलेंस (ऑटो लोडिंग स्ट्रेचर, इमर्जेन्सी ड्रग्स, वेन्टीलेटर आदि) के साथ जनरल चेकअप व डॉक्टर कन्सल्टेशन शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। वहीं तथास्तु डेन्टल हॉस्पिटल द्वारा प्रत्येक दिन डेन्टल स्केलिंग व कन्सल्टेशन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक नि:शुल्क दिया। जाएगा। साथ ही प्रत्येक शनिवार और रविवार को एएसजी आइ हॉस्पिटल की भोपाल शाखा द्वारा आंखों की नि:शुल्क जांच व परामर्श शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक दिया जाएगा। वरदान स्पीच एंड हियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को शाम 4 बजे से 9 बजे तक स्पीच एवं हियरिंग जांच के साथ परामर्श दिया जाएगा।

मेला में प्रवेश से पहले मास्क लगाना होगा
कोरोना काल को देखते हुए मेला में प्रवेश करने से पहले मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सभी गेटों पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। हैंड सैनिटाइज के बाद ही लोगों को मेले में प्रवेश दिया जाएगा। मेला शुरू होने से पहले दोपहर दो बजे और मेला समाप्त होने के बाद रोजाना पूरे मेला परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। झूला सहित अन्य स्टालों पर भी यह व्यवस्था रहेगी।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment