मध्य प्रदेश

मिलन नार्मदीय ब्राह्मण सामाजिक संस्था के अध्यक्ष और कार्यकारिणी ने ली शपथ

कक्षा 12वीं में विज्ञान विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर अनुराग गीते को डॉ. जनार्दन नेगी विज्ञान पुरस्कार से किया सम्मानित

भोपाल. मिलन नार्मदीय ब्राह्मण सामाजिक संस्था भोपाल के विगत दिनों हुए चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष श्रीकांत खेड़े और उनकी कार्यकारिणी को भारत नगर स्थित चीम्स कैफे के सभा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मधुसूदन अत्रे द्वारा पद की शपथ दिलाई गई।

कार्यकारिणी में निर्वाचित शपथ लेने वालों में अनिल पगारे उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार गीते सचिव, बद्री प्रसाद सोहनी कोषाध्यक्ष, नीरज साकल्ले ने भी संयुक्त सचिव पद की शपथ ली। कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में विश्वनाथ कराहे, अशोक चौरे, पुरुषोत्तम साध, मुकेश खेड़े, मृदुल चतुर्वेदी, संजय कुमार डोंगरे ने कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम कुमार पगारे ने की।

कार्यक्रम में चिरंजीव अनुराग गीते को विगत वर्ष कक्षा 12वीं में विज्ञान विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर डॉ. जनार्दन नेगी विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार में प्रोत्साहन स्वरूप रुपए 10 हजार की राशि के साथ प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी रंजन पहारे, केशव उपाध्याय और डॉ. मनीष बिल्लोरे सहित संस्था के संरक्षकगण और सदस्यों की उपस्थिति रही। अंत में संतोष सुरेश तारे एवं परिवार द्वारा संकल्पित विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के सामूहिक वाचन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment