मध्य प्रदेश

पराक्रम दिवस के रूप में मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती


बिहार सांस्कृतिक परिषद, भारतीय मजूदर संघ, सरास्वती शिशु मंदिर सहित अन्य ने मनाई जयंती
भोपाल. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वी जयंती शनिवार को बिहार सांस्कृतिक परिषद भेल द्वारा मनाई गई। इस मौके पर परिषद के महासचिव सतेन्द्र कुमार सहित पदाधिकारियों और सहयोगियों ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलन किया।

कार्यक्रम में अनिल कुमार, सुरुचि कुमार, आरएस सिंह, रामनंदन सिंह, हरिशंकर प्रसाद, संजय साह, अभिमन्यु पाण्डेय, बीएन सिंह, एचएन प्रसाद, अनंत साहू, परमानंद गिरी आदि को उनके आदर्शों पर चलते हुए देश को शिक्षित, संगठित एवं मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

सरास्वती शिशु मंदिर में स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने मनाई जयंती
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर हर्षवर्धन नगर में पराक्रम दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह परमार द्वारा नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजमोहन गुर्जर, अभिभावक व पूर्व छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पुष्प अर्पित कर महापुरुष को नमन किया। चन्द्रकान्ता वैद्य, रुचि शुक्ला, प्रियंका तिवारी, प्रतिभा जावले आदि मौजूद रहीं।

बीएमएस भेल भोपाल ने मनाई जयंती
भारतीय मजदूर संघ जुमड़े भवन भेल भोपाल कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को मनाई गई। संघ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप के मनाते हुए अध्यक्ष विजय सिंह कठैत भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा के साथ सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे सपूतों की आज आवश्यकता है।

कार्यक्रम में महामंत्री कमलेश नागपुरे, जगदीश मालवीय, नितिन कोंडे, इमरान अली, दीपक गुप्ता, रामेश्वर सुलाखे, के आशीष भोजवाल, प्रदीप अग्रवाल, योगेश, रोहित मालवीय, दिनेश करण, कृष्णा विश्वकर्मा, सुनील शिंदे, ए रमेश, अरुण चौकीकर आदि मौजूद रहे।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment