मध्य प्रदेश

वर्षा के जल को सहेजने लोगों को दे रहे सीख, बता रहे इसकी उपयोगिता

राष्ट्रीय सेवा योजना ने चलाया रेन वाटर हार्वेस्टिंग और जल संरक्षण अभियान

भोपाल. निरंतर ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही धरती पर जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा इस मानसून के दौरान रेन वाटर हार्वेस्टिंग और जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

स्वयं सेवक जल शक्ति को बढ़ाने कर रहे प्रयास
अभियान के अंतर्गत सभी स्वयं सेवकों ने अपने-अपने घरों में जल संचयन (वाटर हार्वेस्टिंग) प्रक्रिया अपना कर बारिश के पानी को संरक्षित कर रहे हैं। स्वयं सेवक कर्तव्य पंथी ने बताया कि कल की जरूरतों को पूरा करने के लिए आज सही कदम उठाना जरूरी है। भारत सरकार के आवाह्न पर राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवक जल शक्ति को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

 

वाटर हार्वेस्टिंग से करेंग जल संचय
गौरतलब है कि मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष बारिश होने की संभावना अधिक हैं। इसी का फायदा उठाते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने अपने-अपने घरों में वर्षा जल संचयन (वाटर हार्वेस्टिंग) की तकनीक अपना कर जल का संरक्षण करने का संकल्प लिया है।

सर्वथा उपयुक्त है बारिश का जल
इससे संचय किए गए जल का उपयोग सर्वथा उपयुक्त है। सब अपने घरों में भी बर्तनों की साफ-सफाई, नहाना और कपड़ा धोना, शौच आदि कार्य, सिंचाई के लिए, मवेशियों के पीने, नहाने जैसे कार्यों के लिए कर रहे हैं। इस पूरे जल संरक्षण अभियान का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन के नेतृत्व में स्वयं सेवक डॉली पंथी, अनुश्री तिवारी व कर्तव्य पंथी द्वारा किया जा रहा है।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment