मध्य प्रदेश

अध्यक्ष के सामने सिंधिया समर्थक मंत्रियों और विधायकों को होना है हाजिरी

विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस पर आज शाम तक सिंधिया समर्थक छह विधायकों को अध्यक्ष के समक्ष हाजिर होकर जवाब देना है कि इस्तीफे स्वेच्छा से दिए हैं। सिंधिया समर्थक छह विधायकों तुलसीराम सिलावट, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, डॉ प्रभुराम चौधरी, गोविंद सिंह राजपूत और महेन्द्र सिंह सिसोदिया को शाम पांच बजे तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना है। जबकि हरदीप सिंह डंग, बृजेन्द्र सिंह यादव, रघुराज कंषाना, गिर्राज दंडोतिया, मुन्ना लाल गोयल, ओपीएस भदौरिया और राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को 14 मार्च शाम तक उपस्थित होने को कहा गया है। इधर इस्तीफा देने वाले शेष नौ विधायक रक्षा सरोनिया, जसमंत जाटव, जसपाल सिंह जज्जी, कमलेश जाटव, सुरेश धाकड़, रणवीर जाटव, मनोज चौधरी, एंदल सिंह कंसाना और बिसाहूलाल सिंह को आज विधानसभा सचिवालय नोटिस जारी करेगा और कल या परसो शाम तक इन सभी को अध्यक्ष के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को कहेगा। यदि विधायक उपस्थिति दर्ज नहीं कराते है तो उनके इस्तीफे तकनीकी तौर पर निरस्त हो जाएंगे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment