मनोरंजन

‘राजा हिंदुस्‍तानी’ के एक्टर वीरू कृष्‍णनन का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

 नई दिल्ली                                                                                                                                
एक्‍टर और कथक गुरु वीरू कृष्‍णनन का निधन हो गया है। बता दें क‍ि वीरू कृष्‍णनन फिल्‍म ' राजा हिंदुस्‍तानी', 'इश्‍क' और 'अकेले हम अकेले तुम' में यादगार भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा वह कथक के गुरु भी रहे हैं। आथिया शेट्टी ने अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर कर दु:ख जाहिर किया। इसके साथ ही उन्‍होंने हार्ड वर्क, अनुशासन और कथक सिखाने के लिए शुक्रिया भी अदा किया।
 लारा दत्ता ने भी ट्वीट किया, ये बहुत ही बुरी खबर है। गुरुजी के परिवार के लिए प्रार्थना और संवेदना है। 
बता दें कि हाल ही में बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस कटरीना कैफ से जब उनके फेवरिट टीचर के बारे में सवाल पूछा गया था तो उन्‍होंने वीरू कृष्‍णनन का ही नाम लिया था।
 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment