विदेश

इराक में रॉकेट हमला, अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिकों समेत 3 की मौत, कई घायल

 
बगदाद

इराक के मिलिट्री बेस पर दागे गए रॉकेट हमले में 2 अमेरिकी सैनिक और एक ब्रिटिश की मौत हो गई। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बगदाद के उत्तर में ताजिया बेस पर रॉकेट दागे गए।

एबीसी न्यूज के मुताबिक, इराक में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता माइल्स कैगिन्स ने बताया कि इराक के ताजी बेस कैंप पर 15 रॉकेट दागे गए। हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। वहीं, एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ट्रक लॉन्चर से 30 रॉकेट दागे गए जिसमें से 18 बेस पर लगे।
 
अधिकारियों ने हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि किस ग्रुप ने यह रॉकेट हमला किया। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने 15 कत्युषा रॉकेट दागे जिसमें एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।
 
एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए अमेरिकियों में से एक सैनिक था और दूसरा एक कॉन्ट्रैक्टर था। उन्होंने साथ ही कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

सूत्रों ने बताया कि आईएस में इस तरह के हमले को अंजाम देने की क्षमता नहीं थी। इसके साथ ही आशंका भी जताई कि इस हमले के पीछे पॉप्युलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) का हाथ हो सकता है। (एजेंसी से इनपुट)

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment