सहरसा में अधेड़ किसान की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या, बांसबाड़ी में मिला शव

 सहरसा 
सहरसा में अधेड़ किसान की हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह उनके घर से आधा किलो मीटर की दूरी पर स्थित बांसबाड़ी में उसका शव मिला है। शव के पास से चाकू भी मिला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है।

घटना सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के काशनगर ओपी के बराही गांव में घटी। पुलिस के मुताबिक एक नजर में किसान सुमन कुमार सिंह(50) की चाकू से गला रेत कर हत्या की गई। हत्या को अंजाम देने में चार या उससे अधिक लोग शामिल रहे होंगे। किसान का शव जहां मिला है वह बांसबाड़ी उसी का है। मृतक के परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम पांच बजे घर से एक व्यक्ति के यहां भोज में शामिल होने कहकर घर से निकले थे।

रात में वापस नहीं लौटने के बाद से ही परिजन खोजबीन कर रहे थे। सुबह में शव मिलने पर परिवार में कोहराम मचा है। सदमे की वजह से पत्नी और दोनों बेटी फिलहाल कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक किसान सुमन सिंह काफी मिलनसार थे। जरूरतमंदों की बढ़चढ़ कर मदद करते थे।

पुलिस के खिलाफ जताया आक्रोश
किसान की हत्या का गुस्सा सुबह में काशनगर ओपी प्रभारी को झेलना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से इंकार कर दिया। पुलिस को वापस जाने और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद ओपी प्रभारी ने एसपी से ग्रामीणों और परिजन की बात कराई तब जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को सहरसा से भेजने की बात पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर ही शव पड़ा है। डॉग स्क्वायड टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। काशनगर के ओपीध्यक्ष ने कहा कि परिजनों द्वारा जो आवेदन दिया जाएगा उस पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अभी छानबीन की जा रही है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment