खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सूरजलता के साथ घरेलू हिंसा, पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

इंफाल
भारत की पूर्व महिला हॉकी टीम की कप्तान वाइखोम सूरजलता देवी ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। अर्जुन अवॉर्ड जीत चुकीं सूरजलता ने शिकायत में कहा है कि उनका पति उन्हें फिजिकली और मेंटली तौर पर परेशान करता है। उन्होंने कहा कि पति ने दहेज के लिए उनसे मारपीट की है। 39 वर्षीय सूरजलता ने बुधवार को इंफाल में इसका खुलासा किया।

उन्होंने पति पर आरोप लगाते हुए कहा, '8 नवंबर 2019 को जब मुझे ऑल इंडिया इंटर-रेलवेज के सिलेक्टर के तौर पर हॉकी चैंपियनशिप के लिए बुलाया गया था। मैं अपने पति के साथ गई थी। दहेज के लिए उसने मुझे बहुत निर्दयी तरीके से मारा था।' 10 जनवरी को वो अपने दोस्तों की मदद से इंफाल पहुंचीं और इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।

यह पहला मौका नहीं है जब सूरजलता को पति ने फिजिकली और मेंटली परेशान किया है। 2005 में सूरजलता की शादी शांताकुमार से हुई थी। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं। घटना पंजाब की है, जबकि सूरजलता ने शिकायत इंफाल में दर्ज कराई है, ऐसे में केस कपूरथला पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर किया गया है। सूरजलता की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2002 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। 2007 में बनी बॉलीवुड फिल्म 'चक दे' इसी से प्रेरित फिल्म थी।

 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment