छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राजपत्र के आनलाईन प्रकाशन की तैयारियां शुरू

रायपुर
छत्तीसगढ़ के राजपत्र का आनलाईन प्रकाशन होगा, इसके लिए आज यहा मंत्रालय महानदी भवन से राज्य शासन के राजस्व विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य ने राज्य के सभी जिले के कलेक्टरों को ई राजपत्र में प्रकाशित होने वाली अधिसूचनाओं के निर्माण और प्रकाशन के संबंध में विभिन्न तकनीकी जानकारी और सावधानी के बारे में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए विस्तार से चर्चा की। राजस्व सचिव ने मंत्रालय के विभिन्न विभागों के सयुक्त एवं उप सचिवों की बैठक लेकर उन्हें भी ई राजपत्र के प्रकाशन के संबंध मे आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक तथा छत्तीसगढ़ मुद्रण एवं लेखन सामग्री की संचालक सुश्री जयश्री जैन मौजूद थी।

राजस्व सचिव ने छत्तीसगढ़ ई राजपत्र के प्रकाशन मे शासकीय अधिसूचनाओं के प्रकाशन के सबंध में जानकारी देते हुए वीडियो  कान्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टरों से कहा कि अधिसूचनाओं के बनाने मे सर्तकता बरती जाये एवं अधिसूचनाओं को भली-भांति पढ़े तथा आवश्यकतानुसार त्रुटियो को सुधार लिया जाये। अधिसूचनाओं को अधिकारी ठीक से चेक करें और डिजिटल हस्ताक्षर कर भेजें। इसी तरह से मंत्रालय के संयुक्त और उपसचिव की बैठक मे उन्हें छत्तीसगढ़ ई राजपत्र में विभागीय अधिसूचनाओं के निर्माण के समय सर्तकता और सावधानी बरती जानी चाहिए। सूचना को ठीक से जॉच कर आनलाईन प्रकाशन हेतु भेजी जाये। संचालक मुद्रण एव लेखन सामग्री सुश्री जैन ने भी साधारण एव असाधारण  राजपत्र के ई प्रकाशन के सबंध में नियमो की आवश्यक जानकारी अधिकारयों को दी। उन्होंने कहा कि असाधरण राजपत्र में प्रकाशन हेतु भेजी जाने वाली अधिसूचना के लिए समान्य प्रशासन विभाग की अनुमति अवश्य ली जाये। बैठक में अधिकारियों की विभिन्न शंकाओं का समधान किया गया।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment