मध्य प्रदेश

प्रियंका गांधी की एंट्री से दो दिग्गजों में से किसी एक का कटेगा पत्ता!

भोपाल
 मध्यप्रदेश कांग्रेस में आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद भी गुटबाजी जारी है। पॉवर कॉरिडोर में जगह बनाने के लिए तीन दिग्गजों के बीच चल रही आपसी खींचतान खुलकर सामने आ जाती है। अभी सिंधिया और कमलनाथ के बीच तनातनी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच सीएम कमलनाथ ने कहा है कि मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। लेकिन कांग्रेस के अंदर एक और अंदरुनी कलह की सुगबुगाहट हो रही है। अब लड़ाई अप्रैल में खाली हो रहीं राज्यसभा सीटों के लिए शुरू होने वाली हैं।

इस रेस में पहले से ही मध्यप्रदेश कांग्रेस के दो दिग्गज नेता शामिल थे। अब एक नया नाम गांधी परिवार से जुड़ गया है। यह चर्चा तेज हो गई है कि अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश से राज्यसभा जा सकती हैं। अगर प्रियंका राज्यसभा जाती हैं तो पहले से जो दो दावेदार हैं, उनमें से किसी एक का पत्ता कट सकता है। अगर दोनों दावेदारों में से किसी एक का पत्ता कटा तो अंदरुनी कलह और बढ़ने की संभावना है।

अप्रैल में खाली हो रही हैं तीन सीटें
मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटें अप्रैल में खाली हो रही हैं। जिसमें दो बीजेपी कोटे हैं और एक कांग्रेस से। कांग्रेस दिग्विजय सिंह की सीट खाली हो रही है। बदले सियासी हालात में अब जो समीकरण बन रहे हैं, उसके अनुसार इस बार दो सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं। लेकिन दूसरी सीट तब कांग्रेस के खाते में आसानी जा सकती है, जब उस पर बीजेपी कोई उम्मीदवार नहीं उतारे।

दो गुट के लोगों ने किया स्वागत
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाएंगी। जब से यह सुगबुगाहट तेज हुई है, सिंधिया विरोधी दो गुट की बांछें खिल गई हैं। कमलनाथ कैबिनेट में शामिल मंत्रियों ने इसका दिल खोलकर स्वागत किया है। कथित रूप से दिग्विजय खेमे के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने सोमवार को कहा कि प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि दिखाई देती है। यदि वे प्रदेश से राज्यसभा जाएंगी तो हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment