मध्य प्रदेश

तबादले -संदीप यादव आयुक्त मंडी, मनीष सिंह एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी

भोपाल
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को दिल्ली जाने से पहले तीन आईएएस अधिकारियों के तबादला प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसमें संदीप यादव को आयुक्त मंडी बोर्ड बनाया गया है। यादव की जगह फिलहाल किसी को पदस्थ न करते हुए अपर विकास आयुक्त उमाकांत उमराव को अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं, मैदानी पदस्थापना का इंतजार कर रहे मनीष सिंह को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक बनाया है। सूत्रों का कहना है कि बड़ा प्रशासनिक फेरबदल दो-तीन दिन में हो सकता है।

इसके अलावा पंचायत राज आयुक्त संदीप यादव को कृषि विपणन बोर्ड (मंडी) का प्रबंध संचालक सह आयुक्त बनाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी उमाकांत उमराव को पंचायत राज आयुक्त पद का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

 आईएएस अधिकारी                                       कहां थे                                                         कहां भेजे गए
विशेष गढ़पाले                    एमडी- मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी                               उप सचिव, मप्र शासन
मनीष सिंह                        उप सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग      एमडी, मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल
संदीप यादव                      आयुक्त पंचायत राज तथा पदेन सचिव मप्र शासन     एमडी, कृषि विपणन बोर्ड, सह आयुक्त मंडी, मप्र

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment