देश

बाबूलाल मरांडी ने किया ऐलान, झाविमो का 17 फरवरी को भाजपा में होगा विलय

रांची

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने घोषणा की कि उनकी पार्टी झाविमो (प्रजातांत्रिक) का 17 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय होगा। 13 साल पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़कर अपनी नई पार्टी बना ली थी।बाबूलाल ने कहा, "भाजपा में किसी पद के लिए नहीं जा रहे हैं। पार्टी ने निर्णय लिया इसलिए जा रहे है। अपनी ही पार्टी में जा रहे है। कुनबा बड़ा होगा अब।" 17 फरवरी को आयोजित विलय समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और ओपी माथुर भी शानिल होंगे।

 

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आरएसएस के पूर्व नेता हैं। 2006 में बीजेपी से अलग होकर उन्होंने नई पार्टी बना ली थी। हालांकि उनकी पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और लगातार गिरता गया। 2009, 2014 और 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी को 11, आठ और तीन सीटों पर ही जीत मिली।2019 झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि मरांडी की पार्टी का बीजेपी में विलय होने वाला है। हाल के महीनों में हुई राजनीतिक गतिविधियों से इन कयासों को बल भी मिला। हाल ही मरांडी ने पार्टी की कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया था। उन्होंने कहा था कि इसे नए सिरे से बनाने की जरूरत है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment