मनोरंजन

रोमांस और थ्रिलर का अच्छा मिक्सचर है फिल्म ‘मलंग’ 

 नई दिल्ली 
फिल्म ‘मलंग’ कल रिलीज हो रही है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर रोमांस करते नजर आने वाले हैं। वहीं अनिल कपूर और कुणाल खेमू पुलिस ऑफिसर की भूमिकाएं निभा रहे हैं। 

रिव्यूः फिल्म, एक ड्रामा इवेंट है जो अद्वेत (आदित्य रॉय कपूर) और सारा (दिशा पटानी) के ईर्द-गिर्द घूमती है। दोनों के बीच रोमांस होता है लेकिन पांच साल बाद अद्वेत लोगों का खून करना शुरू कर देते हैं जिसके बाद अनजानी अगाशी (अनिल कपूर) और माइकल (कुणाल खेमू) इन्हें पकड़ने में अपनी पूरी जान लगा देते हैं। किस तरह सारा और अद्वेत की जिंदगी में ट्विस्ट आता है।  

कहानीः अद्वेत, सारा से अपनी गोवा ट्रिप के दौरान मिलते हैं। वे थोड़े शर्मिले होते हैं लेकिन सारा, लंदन से इंडिया आईं एक आजाद और खुशमिजाज लड़की होती है। सारा पहली बार भारत आई होती हैं और वे अपनी लाइफ मजेदार अंदाज में जीना चाहती हैं। दोनों को प्यार होता है और फिल्म में रोमांस दिखाया जाता है। इसके बाद अचानक एक ट्विस्ट आता है जिसमें पांच साल बाद, अद्वेत क्रिसमस की रात लोगों का खून करने निकलते हैं। इन्हें पकड़ने के लिए अनजानी अगाशी और माइकल अपनी पूरी जान लगा देते हैं। आखिर अद्वेत ऐसा क्यों करना शुरू करते हैं, ये फिल्म इसी के बारे में है। 
फिल्म के निर्देशक मोहित सुरी हैं। और हम इसे 3.5 स्टार देते हैं। 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment