छत्तीसगढ़

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज मतदान

रायपुर
प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में कल 3 फरवरी को वोट जाएंगे। ये चुनाव 27 जिलों के 53 विकासखंडों की 4 हजार 289 पंचायतों में होंगे। पंच, सरपंच के लिए यहां एक लाख से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं जिला, जनपद सदस्य के लिए डेढ़ हजार से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

प्रदेश की अधिकांश पंचायतों में दो चरणों में चुनाव करा लिए गए हैं। पहले चरण में 28 जनवरी व दूसरे चरण में 31 जनवरी को वोट डाले गए और लगभग सभी जगहों पर भारी मतदान हुआ। चुनाव आयोग, अब तीसरे चरण की चुनावी तैयारी में जुटा है। जानकारी के मुताबिक तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 143 पदों के लिए 693 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जनपद सदस्य के 4 हजार 746 पदों के लिए एक हजार 82 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह सरपंच के 4 हजार 82 पदों के लिए 17 हजार 978 एवं पंच के 33 हजार 896 पदों के लिए 84 हजार 695 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लाखों मतदाता कल इन सभी के भाग्य का फैसला करेंगे।

रायपुर जिले में तीसरे चरण में धरसींवा एवं तिल्दा जनपद में चुनाव कराया जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। धरसींवा जनपद के 78 ग्राम पंचायतों के लिए होने वाले चुनाव में 1 लाख 49 हजार 646 मतदाता भाग लेंगे, जिसमें 75 हजार 458 पुरूष, 74 हजार 177 महिला तथा 11 अन्य हैं। धरसींवा जनपद में जनपद पंचायत सदस्य के 25 पद के लिए 124 प्रत्याशी, सरपंच के 78 पद के लिए 407 प्रत्याशी और पंच के 1234 पद के लिए 2791 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

इसी तरह तिल्दा जनपद के 101 ग्राम पंचायतों में 1 लाख 50 हजार 871 मतदाता हैं, जिसमें 75 हजार 830 पुरूष मतदाता तथा 75 हजार 40 महिला एवं 1 अन्य मतदाता शामिल हंै। तिल्दा जनपद में जनपद पंचायत सदस्य के 25 पद के लिए 111 प्रत्याशी, सरपंच के 101 पद के लिए 468 प्रत्याशी एवं पंच के 1386 पद के लिए 2980 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment