छत्तीसगढ़

रायपुर में लगेगा कृषि छात्रों का महाकुंभ

रायपुर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में देश भर के कृषि विश्वविद्यालयों के छात्रों का महाकुंभ लगेगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 8 से 12 फरवरी 2020 तक 20वां अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालय युवा महोतस्व (एग्री युनिफेस्ट 2019-20) का आयोजन किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय एग्री युनिफेस्ट में देश भर के 70 कृषि विश्वविद्यालयों के 2,500 विद्यार्थी शामिल होंगे। एग्री युनिफेस्ट में विभिन्न प्रतिस्पधार्ओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की जाएगी।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. जी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि इस पांच दिवसीय एग्री युनिफेस्ट 2019-20 के दौरान 18 प्रतिस्पधार्ओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें देशभक्ति गीत, लाईट वोकल, समूह गीत, लोक नृत्य, प्रश्नोत्तरी, वाग्मिता प्रतियोगिता, वाद-विवाद, भाषण, एकल अभिनय, नाटक, माइम, मोनो एक्टिंग, आॅन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी अपने हुनर दिखाएंगे देंगे। एग्री युनिफेस्ट 2019-20 में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा नई दिल्ली, आचार्य एन.जी. रंगा कृषि विश्वविद्यालय, हैदराबाद, कृषि विश्वविद्यालय कोटा, बिकानेर, कृषि विश्वविद्यालय मंदेर जोधपुर, आणंद कृषि विश्वविद्यालय, गुजरात, आशाम कृषि विश्वविद्यालय, जोरहट, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, बांदा, उत्तर प्रदेश, बिधान चन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, मोहनपुर, पश्चिम बंगाल, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, बिहार, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, झारखंड, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, मणिपुर, चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, कानपुर, उत्तर प्रदेश, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार, हरियाणा, छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय, अंजोरा दुर्ग, सी.एस.के. हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश, डॉ. बालासाहेब सावंत कोकण कृषि विद्यापीठ, दापोली, डॉ. पंजाब राव देशमुख कृषि विद्यापीठ, महाराष्ट्र, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, बिहार, डॉ. वाय.एस. परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश, डॉ. वाय.एस.आर. उद्यानिकी विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश, गोविन्द वल्लभ पंत कृषि तकनिकी विश्वविद्यालय, उत्तराखण्ड, गुरू अंगद देव पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, पंजाब, भारतीय पशुचिकित्सा संस्थान, उत्तर प्रदेश, जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर, जुनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय, गुजरात, कामधेनु विश्वविद्यालय, गांधी नगर, केरल कृषि विश्वविद्यालय, कर्नाटक, केरल पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय, केरल, लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हरियाणा, महाराणा प्रताप कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, राजस्थान, महाराणा प्रताप उद्यानिकी विश्वविद्यालय, हिसार, महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र, महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ, महाराष्ट्र, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश, नरेन्द्र देव कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय पशुचिकत्सा संस्थान, हरियाणा, नवसारी कृषि विश्वविद्यालय, गुजरात, ओडिशा कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर, प्रो. जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय, तेलंगाना, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, पंजाब, राजस्थान पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय, राजस्थान, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश, रानी लक्षमी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा नई दिल्ली, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, मेरठ उत्तर प्रदेश, सरदारकृषिनगर दंतिवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय, गुजरात, शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, छाथा, जम्मू कश्मीर, शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, श्रीनगर, जम्मू कशमीर, श्री करण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर, श्री कोण्डा लक्ष्मी तेलंगाना राज्य उद्यानिकी विश्वविद्यालय, हैदराबाद, श्री पी.वी. नरसिम्हा राव तेलंगाना राज्य पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय, राजेन्द्रनगर, हैदराबाद, श्री वेंकटेश्वर पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, राजस्थान, तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, कोयंबटूर तमिलनाडु, डॉ. जे. जयाललिता मत्स्य विश्वविद्यालय, तमिलनाडु, तमिलनाडु पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, तमिलनाडु, कृषि एवं उद्यानिकी विज्ञान विश्वविद्यालय, शिवमोगा, कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय बैंगलोर, कर्नाटक, कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, रांची, कर्नाटक, कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, कर्नाटक, उद्यानिकी विज्ञान विश्वविद्यालय, बागलकोट कर्नाटक, पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, उत्तर बंगा कृषि विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल, वसंतराव नायक मराठवाड़ा कृषि विद्यापीठ, महाराष्ट्र तथा पश्चिम बंगाल पशुचिकित्सा एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय, कलकत्ता सहभागिता करेंगे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment