देश

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे के किनारे बाग में मिला युवती का जला शव, रेप की आशंका

हरचंदपुर (रायबरेली)                                                                                                                                                                                    
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे के किनारे शनिवार (1 फरवरी) को बाग में एक अज्ञात युवती का अधजला हुआ शव मिला है। शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। युवती को मिट्टी का तेल डालकर जलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखावाया गया है। शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है।

घटनास्थल के समीप लगभग दोपहर के तीन बजे स्कूली बच्चे उधर से गुजर रहे थे। युवती का अधजला शव देख बच्चों ने लोगों को बताया और पुलसि तक मामले की जानकारी पहुंची। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव औंधे मुंह बाग में शव पड़ा हुआ था। बाग में काफी दूर तक पेड़ों की पत्तियां भी आग की चपेट में आने से  जल गई थी।

युवती के हाथ-पैर बंधे हुए थे और गला कसा हुआ था। पैर के जूते अधजली हालत में मिले हैं। पास में एक जेंट्स पर्स, केमिस्ट्री की किताब जली हालत में मिली है। शव मिट्टी का तेल डालकर जलाया गया है। मौके पर सिंदूर मिलने का पता चला है। युवती से रेप की भी आशंका जताई जा रही है।

फॉरेंसिक टीम इंचार्ज डा. प्रतिभा त्रिपाठी, अजीत तिवारी ने शव और घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारी ने बताया कि युवती को मौत के घाट उतारने के बाद शव यहां लाकर जलाया गया है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment