मध्य प्रदेश

अशोक चक्रधर को राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान

भोपाल

राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार  अशोक चक्रधर, नई दिल्ली को राष्ट्रीय कवि  प्रदीप सम्मान 2018  से अलंकृत किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर  25  जनवरी को  रविंद्र भवन में शाम 7  बजे से आयोजित अखिल भारतीय  कवि  सम्मलेन  में  चक्रधर अलंकृत किये जाएंगे।

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित   राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवि   कुंवर बैचेन (गाजियाबाद), सु सरिता शर्मा  (नई  दिल्ली),  अरुण जैमिनी (नई  दिल्ली),  आशीष अनल (लखीमपुर),  सांड  नरसिंहपुरी  (नरसिंहपुर), सु सरिता कोहेनूर (वारासिवनी), सु अनु सपन (भोपाल),  बद्र वास्ती (भोपाल) और  संतोष शर्मा (विदिशा) काव्य-पाठ  करेंगे। कवि सम्मेलन में  प्रवेश  निःशुल्क  रहेगा।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment