राजनीति

सिंधिया-पचौरी के बीच मंत्री साधौ के बंगले पर हुई चर्चा, सिंधिया समर्थक भी आये

भोपाल
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के बीच आज करीब पौन घंटे तक चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं के बीच इस चर्चा से सियासत गर्म हो गई है। दोनों के बीच यह चर्चा चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ के बंगले पर हुई। हालांकि सभी नेता इस मुलाकात को सामान्य चर्चा बता रहे हैं। राजनीति गलियारों में इसे समन्वय की राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

सिंधिया का आज अचानक विजय लक्ष्मी साधौ के बंगले पर पहुंचने का कार्यक्रम बना। इस कार्यक्रम में सुरेश पचौरी को विशेष रूप से बुलाया गया था। सिंधिया के पहुंचने से पहले पचौरी यहां पर पहुंच गए थे। कुछ देर में सिंधिया समर्थक मंत्री इमरती देवी,प्रद्युम्न सिंह तोमर पहुंचे। इसके बाद सिंधिया यहां पर आए।

सिंधिया के साथ मंत्री तुलसी सिलावट भी थे। इन आधा दर्जन लोगों के बीच चर्चा होती रही। इसी बीच यहां पर श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया और गोविंद राजपूत और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत भी पहुंच गए। सिंधिया की हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष एमपी प्रजापति, मंत्री सुखदेव पांसे के यहां पहुंचने को लेकर सियासत गर्म थी ही।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment