राशिफल10 जनवरी शुक्रवार

मेष:
आज आप काफी सक्रिय नजर आएंगे, लोगों से मिलने-जुलने में आपकी सकारात्मक छवि नजर आएगी। नए सम्पर्क बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे। आपकी मेहनत और लगनशीलता का कार्यक्षेत्र में सम्मान किया जाएगा। कारोबार में कारोबार में बेहतरी आएगी। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

 आज आपको लेन-देन के कार्यों में सावधान रहना चाहिए। हो सके तो आज निवेश की योजना टाल दें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। पारिवारिक जीवन में और कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है। मन भी कुछ विचलित रह सकता है। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:

आज का दिन आपके लिए शुभ और उन्नतिदायक है। अपनी मेहनत और लगनशीलता से आज आप सभी रुके काम पूरा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज का किया हुआ काम आपको भविष्य में लाभ भी दिलाएगा। पारिवारिक जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। भाग्य 90 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

 राशि से बारहवें घर में गोचर कर रहा चंद्रमा, मानसिक अस्थिरता प्रदान कर रहा है। आज कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आपके हो सकते हैं, मन को संयमित रखें। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में तालमेल की कमी रहेगी, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। थकान महसूस कर सकते हैं। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बड़े भाई-बहनों से मेलजोल बनाकर रखें, फायदा हो सकता है। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास लाभप्रद होगा। कारोबार में प्रगति होगी। लंबे समय के लिए निवेश करना चाह रहे हैं तो दिन अच्छा है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या:

 सितारों की स्थिति आज अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और महत्व बढ़ेगा। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होगी। किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। वाणी के प्रभाव से आप लाभ हासिल कर सकते हैं। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:

उच्चा शिक्षा के लिए चल रहा प्रयास आज सफल हो सकता है। भाग्य पूरा साथ दे रहा है। भावुकता हावी रहेगा, धैर्य से काम लें। उत्साह पूर्वक अपने काम को समय पर संपन्न कर लेंगे। किसी उद्देश्य से की जाने वाली यात्रा लाभकारी रहेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। भाग्य 98 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:

 सुस्ती महसूस करेंगे, काम में अरुचि रहेगी। परिश्रम के मुकाबले लाभ कम मिलने से निराश भी हो सकते हैं। हो सके तो आज यात्रा टाल दें। बनते काम भी आज बाधित होने के योग हैं, योजना बनाकर काम करें। पारिवारिक जीवन में तालमेल की कमी रहेगी। भाग्य 51 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

 वैवाहिक जीवन में रोमांस भरपूर रहेगा। घर में आपसी तालमेल से आनंदित होंगे। अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। प्रेमी एक दूजे के साथ यादगार पल गुजार सकते हैं। नौकरी-व्यवसाय में स्थिति समान्य रहेगी। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:

लगन पूर्वक काम करते जाइए सभी काम बनेंगे। शत्रुओं और विरोधियों की आज एक ना चलेगी। बिजनस में कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी और विवाद में आपका पक्ष मजबूत होगा। आपके लिए लिए सलाह है कि ऐसा कोई काम ना करें जिससे अपयश मिले। कर्ज उतारने का प्रयास सफल हो सकता है। भाग्य 66 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:

आज आपका कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर धन खर्च होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी, नई योजनाएं लाभ देंगी। यश की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म के काम में रुचि ले सकते हैं। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:

 आज दिन को सामान्य रूप से बिताएं। कोई नया कार्य हो सके तो आज टाल देना चाहिए। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें, पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment