मध्य प्रदेश

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्लास्टिक के विरुद्ध शपथ बोर्ड

भोपाल
प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में नये वर्ष 2020 के आगमन पर पर्यटकों के लिये एक शपथ बोर्ड लगाया गया है।इसमें पर्यटकों को वन, वन्य प्राणी और पर्यावरण के संकल्प का संदेश दिया गया है। इसमें प्रबंधन द्वारा पर्यटकों को प्लास्टिक का सीमित उपयोग करने के साथ प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कम करने, दोबारा उपयोग और पुन: रिसाईकिल के लिए प्रेरित किया गया है। शपथ बोर्ड वन विहार के दोनों गेट पर लगाया गया है।

संचालक श्रीमती कमलिका मोहन्ता ने बताया कि पॉलिथिन और प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग पर्यावरण के साथ मनुष्य की सेहत के लिये हानिकारक है। पशुओं को अक्सर पन्नी खाने के बाद घातक रूप से बीमार होते देखा गया है। प्लास्टिक शहरों में ड्रेनेज सिस्टम बिगाडने के साथ ये भू-जल स्तर को भी गिराता है। श्रीमती मोहन्ता ने पर्यटकों से अपील की है कि वे शपथ का अपने जीवन में भी पालन कर पर्यावरण सन्तुलन स्थापित करने में सहयोग दें।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment