सीवान में एनआरसी को लेकर फूटा गुस्सा, निकाला जुलूस

 पटना                                                  
एनआरसी और कैब के खिलाफ सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध में लोग सड़क पर उतर गए। शहर में विशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान हजारों लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। पीएम मोदी और गृहमंत्री के खिलाफ आक्रोशपूर्ण नारेबाजी करते हुए दोनों का भीड़ ने पुतला भी फूंका। डीएवी कॉलेज से निकला जुलूस जेपी चौक पर जाकर खत्म हुआ। इस प्रदर्शन में बच्चे बूढ़े और जवान सभी शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल लोग विरोध में कानून के विरोध में लिखी गई तख्तियां लिए हुए थे। लोगों में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर काफी गुस्सा देखा गया। जुलूस को लेकर काफी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment