सहरसा में बेखौफ अपराध, बच्चों के विवाद में युवक को मारी गोली

सहरसा 
सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र के बलहा वार्ड सात निवासी श्याम सुंदर उर्फ कारी यादव को मंगलवार की शाम गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। युवक को पेट में गोली लगी है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

अस्पताल के निदेशक ने बताया कि जख्मी के पेट से गोली निकाल दी गयी है लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इधर, जख्मी के भाई ने राजकुमार यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व में बच्चों के बीच विवाद हुआ था। उसी को लेकर सोनू यादव व अन्य ने भाई को गोली मार दी। 

जानकारी मिलने के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों की सहायता से भाई को अस्पताल लाया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर बनगांव पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 

कहते हैं अधिकारी: 
आपसी विवाद में बलहा में युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। गोलीबारी में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
– प्रभाकर तिवारी, सदर एसडीपीओ

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment