मनोरंजन

ऐक्टर विक्रांत मैसी ने गर्लफ्रेंड से की सगाई

ऐक्टर विक्रांत मेसी अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। अब वह एक और खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। विक्रांत मेसी ने की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंट शीतल ठाकुर से सगाई की खबरें आ रही थीं। वहीं, अब ऐक्टर ने कंफर्फ कर दिया है। उन्होंने बताया कि निजी समारोह में सगाई की है। इसके अलावा उन्होंने कुछ नहीं बताया है और कहा कि समय आने पर सब बताएंगे।

विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर पिछले 4-5 सालों से रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में शीतल ठाकुर के जन्मदिन मनाया था। इसके बाद उन्होंने अपनी और विक्रांत मेसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके अलावा दोनों एक-दूसरे पोस्ट पर कॉमेंट करते रहते हैं। जिससे दोनों के रिश्ते के बारे में पता चलता है। बता दें कि विक्रांत मेसी ने 'लुटेरा', 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्मों में काम किया है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment