राजनीति

प्रज्ञा का कांग्रेस विधायक गोवर्धन पर पलटवार,कहा- 8 को ब्यावरा पहुंच रही हूं

भोपाल
राजगढ़ के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के बयान पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पलटवार किया है। प्रज्ञा ने कहा- 8 दिसंबर को शाम 4 बजे मैं ब्यावरा पहुंच रही हूं, जला लीजिए। संसद में गोडसे को लेकर दिए गए कथित बयान के बाद प्रज्ञा ने शुक्रवार को संसद में दो बार माफ ी भी मांग ली थी, लेकिन मामला अभी शांत होता नहीं दिख रहा है।

भोपाल से भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा।  उन्होंने लिखा- कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है। वर्ष 1984 में सिखों को और नैना साहनी को तंदूर में जलाने तक का। राहुल गांधी ने आतंकी कहा और उनके विधायक गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगे। ठीक है तो मैं आ रही हूं ब्यावरा उनके निवास मुल्तानपुरा पर आगामी 8 दिसंबर को शाम चार बजे,जला लीजिए। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आगे लिखा- यह है कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी दिग्विजय सिंह के खास, राहुल गांधी के विचारों के पोषक और कमलनाथ सरकार के पैरोकार व अहिंसा के पुजारी।
 
प्रज्ञा के इस बयान के बाद कांग्रेस विधायक दांगी बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने कहा,मेरी मंशा ऐसी कतई नहीं थी। मैं पहले ही अपने बयान को लेकर खेद व्यक्त कर चुका हूं।  मैं शुरू से ही गांधीवादी विचारों का प्रबल समर्थक रहा हूं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment