राजनीति

देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने बीजेपी से पूछे ये 8 सवाल

 नई दिल्ली 
महाराष्ट्र के तीन दिन के मुख्यमंत्री रहने के बाद भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार इस्तीफा देने को लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई। देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे से पहले एनसीपी के अजीत पवार भी डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।  विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए  8 सवाल पूछे। उन्होंने बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधते हुए 8 सवाल पूछे। सुरजेवाला ने लिखा, "प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री, श्री अमित शाह जवाब दें-

कांग्रेस के 8 सवाल-
1. महाराष्ट्र में प्रजातंत्र का तमाशा क्यों बनाया?
2. गवर्नर को कठपुतली की तरह इस्तेमाल क्यों        
    किया?
3. राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस क्यों पहुँचाई?

4. देश के मंत्रीमंडल को पंगु क्यों बनाया?

5. दलबदल और खरीद फरोख्त का नंगा तांडव क्यों?

6. एक अल्पमत की सरकार बना इतने दिन तक बहुमत का ड्रामा क्यों?

7. भ्रष्टाचार के मुक़दमे वापस क्यों लिए?

8. सविंधान की धज्जियाँ क्यों उड़ाई?
 
महाराष्ट्र में तीन दिन की बीजेपी सरकार मंगलवार को गिर गई। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे का ऐलान किया और उसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी को इस्तीफा सौंप दिया है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता मनीश तिवारी ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल 'राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)का लबादा छोड़ें और शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।  मनीष तिवारी ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की घटनाओं से राष्ट्रपति की भूमिका भी सवालों में आ गई है।

सत्ता को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही खींचतान के बीच सुप्रीम कोर्ट ने जब महाराष्ट्र भाजपा व तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अगले दिन शाम 5 बजे फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया। इसके कुछ ही घंटों बाद देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस हमलावर हो गई। संवाददाता सम्मेलन और सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी नेतृत्व पर सवालों की बौछार कर दी। 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment