मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने स्वर्गीय जोशी के निवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि

भोपाल
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के 74 बंगले स्थित निवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जोशी का आज सुबह लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

श्री कमल नाथ ने स्वर्गीय जोशी के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित किया। उन्होंने जोशी के पुत्र दीपक एवं अन्य परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में कैलाश जोशी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment