छत्तीसगढ़

किसानों के लिए घडियाली आंसू बहा रही है भाजपा – कांग्रेस

रायपुर
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा नेताओं द्वारा धान खरीदी पर की जा रही बयानबाजी को खारिज करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा नेताओं के आरोप पूरी तरीके से गलत निराधार एवं अविश्वसनीय है। भूपेश बघेल की सरकार लगातार किसान हित में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट कर दिया है कि हर हाल में सरकार 25 सौ रू. प्रति क्विंटल के दर से धान खरीदी करेगी जिस पर केन्द्र की भाजपा सरकार अडंगे लगा रही है। 25 सौ रू. प्रतिक्विंटल में धान खरीदने पर छत्तीसगढ़ का चांवल केन्द्र सरकार नहीं खरीदेगी।

श्री त्रिवेदी ने कहा है कि इस साल दीवाली के पहले तक बारिश होती रही। खेत गीले है। ब्यारा-कोठार-धान खरीदी के फड़ गीले थे। जिन किसानों ने दीवाली के पहले फसल काट ली थी उन्हें करपा उठाने और सुखाने में भी परेशानी हुयी है। इसे देखते हुए धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू करके 15 फरवरी तक करने का निर्णय लिया गया है। धान खरीदी की अविध कम नहीं की गयी है। किसान विरोधी भाजपा इसे लेकर दुष्प्रचार कर रही है। जिस भारतीय जनता पार्टी ने 15 वर्ष तक किसानों से सिर्फ धोखाधड़ी और वादाखिलाफी ही की है, उसके नेता किसानों के लिए घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं। किसानों से धोखाधड़ी और वादाखिलाफी ही जिस भारतीय जनता पार्टी का चरित्र है, उसके नेताओं के मुंह से किसान हितैषी कांग्रेस सरकार पर ऐसे आरोप शोभा नहीं देते हैं।

 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment