मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नेहरू जी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पाँजलि

 भोपाल

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती पर रोशनपुरा स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कमल नाथ इस मौके पर एकत्रित स्कूली बच्चों से भी मिले।

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने बच्चों से कहा कि शिक्षा के साथ ज्ञान भी प्राप्त करें। ज्ञान हमें हर चुनौती का सामना करने में मार्गदर्शन प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से रचनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। कमल नाथ ने 'पंडित नेहरू अमर रहे' का नारा लगा रहे नन्हें बच्चों को गोद में लेकर दुलारा।

इस मौके पर जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा, पूर्व मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर, पूर्व विधायक भूपेन्द्र जैन एवं राजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment