मध्य प्रदेश

मप्र में आज सभी स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित, शराब दुकानें भी रहेंगी बंद

भोपाल
अयोध्या में राम मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला शनिवार को आएगा| फैसले को देखते हुए देश भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं| फैसले के बाद किसी भी प्रकार की अप्रिय स्तिथि न बने इसको लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है|  मध्य प्रदेश में पुलिस अलर्ट पर है और सभी जिलों में सुरक्षा में जवान तैनात किये गए हैं| सरकार ने मध्‍यप्रदेश में सभी शैक्षणिक संस्‍थानों में अवकाश की घोषणा कर दी है। शनिवार को स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे| इसके अलावा शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी|

मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सूचना जारी कर शनिवार को सभी निजी एवं शासकीय स्कूलों में छुट्टी घोषित की है| इसके अलावा कॉलेजों में छुट्टी रहेगी| अयोध्या को लेकर सुनाए जाने वाले फैसले के मद्देनजर मध्‍यप्रदेश सरकार काफी एहतियात बरत रही है। इसी को लेकर इस तरह का निर्णय लिया गया है| सभी जिलों में कल धारा 144 लागू रहेगी।  5 और 5 से अधिक लोगो के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया गया। वहीं आतिशबाजी ,पटाखें छोड़ने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

मुख्य सचिव ने दिए सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश

इससे पहले शुक्रवार मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती ने कमिश्नर और कलेक्टरों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कानून व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि बीस साल पहले जो व्यक्ति दंगा या आपराधिक मामलों में लिप्त था, उस पर नजर रखी जाए। ऐसे लोग माहौल खराब करने की परदे के पीछे कोशिश कर सकते हैं। पुलिस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों में डीजल पूरा भरा रहे। बिजली, सड़क, पानी, दवा सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति का पूरा इंतजाम रखा जाए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि जिलों में 144 धारा प्रभावी रहे। कानून व्यवस्था के मद्देनजर जरूरी ड्रिल हो। पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर रखा जाए। सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलने पाए, इसके लिए निगरानी तंत्र को चुस्त रखें। जरूरी सभी सामग्रियों का इंतजाम रहे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment