मनोरंजन

रिया ने प्राची की ड्रिंक में मिलाया नशा?

कुमकुम भाग्य के आने वाले एपिसोड में क्या प्राची को फंसाने का रिया का प्लान कामयाब हो जाएगा? कम से कम प्रोमो देखकर तो यही लगता है। बता दें कि कल के एपिसोड में रिया ने प्राची को ड्रिंक में कुछ मिलाकर देने की कोशिश की थी।

प्रोमो में प्राची पैसेज में नशे में चलती हुई दिखाई दे देती है। उसके पीछे-पीछे संजू भी जाता है। वह अपने पीछे दरवाजा बंद कर देता है। वहीं प्राची अब भी अपनी आंखें खोलने और स्थिति समझने की कोशिश करती है।
एक बार प्राची की ड्रिंक में जब ड्रग मिलाने का प्लान फेल हो गया तो रिया ने प्राची और संजू दोनों के ड्रिंक में नशे की दवा मिला दी है। अब देखने वाली बात ये है कि क्या प्रज्ञा और रनबीर प्राची को समय रहते बचा पाएंगे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment