छत्तीसगढ़

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस कबड्डी का चयन ट्रायल बिलासपुर में 1 नवंबर को 

सूरजपुर 
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस कबड्डी (महिला एवं पुरूष वर्ग) प्रतियेागिता का आयेाजन 15 से 19 नवंबर 2019 तक इंडोर स्टेडियम, छूरा मैदान षिमला हिमाचल प्रदेष में किया जायेगा। प्रतियेागिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ राज्य के दल गठन हेतु 1 नवंबर 2019 को प्रातः 10ः30 बजे से जिला खेल परिसर बिलासपुर में चयन ट्रायल आयोजित की जा रही है। चयनित महिला एवं पुरूष दल के खिलाडियों का प्रषिक्षण 5 से 11 नवंबर 2019 तक बिलासुपर में आयोजित की जायेगी। सिविल सर्विसेस में भाग लेने हेतु जिले के खिलाडी अपने कार्यालय प्रमुख का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर संबंधित अधिकारी के पास आयेाजन स्थल पर उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते है। प्रमाण पत्र के अभाव में खिलाडी चयन हेतु पात्र नहीं होंगे। शासकीय सेवक एवं षिक्षक एलबी जिलका संविलियन षिक्षा विभाग में किया गया है, वे चयन ट्रायल में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी हेतु सहायक संचालक बिलासुपर के मो. नंबर-9826111083 अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सूरजपुर में संपर्क किया जा सकता है।  

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment