छत्तीसगढ़

31 अक्टूबर को मनाया जायेगा राष्ट्रीय एकता दिवस

सूरजपुर 
छ.ग. शासन के निर्देश पर 31 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस हेतु कलेक्टर श्री दीपक सोनी के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस को सफल रूप से मनाये जाने हेतु समन्वय समिति का गठन किया गया हैं एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिये गये हैं। इस दिन जिला मुख्यालय में एकता दौड़ संयुक्त जिला कार्यालय से स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर तक, राष्ट्रीय एकता दिवस का सामूहिक रूप से शपथ एवं विकासखंड मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन तथा पुलिस लाईन सूरजपुर में मार्च पास्ट सहित रस्मी परेड का आयोजन किया जायेगा।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment